अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जच्चा-बच्चा केंद्र पर सिजेरियन प्रसव प्रारंभ.. प्रथम दिवस दो सिजेरियन प्रसव के सफल ऑपरेशन किए गए।

On: March 3, 2024 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जच्चा-बच्चा केंद्र पर सिजेरियन प्रसव प्रारंभ..
प्रथम दिवस दो सिजेरियन प्रसव के सफल ऑपरेशन किए गए।

सहसवान।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा केंद्र में महिला चिकित्सक सर्जन चारु वार्ष्णेय ने प्रथम दिन जच्चा बच्चा केंद्र में सिजेरियन प्रसव के लिए चयनित दो गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन प्रसव सकुशल टीम द्वारा ऑपरेशन कक्ष में सफल ऑपरेशन किए गए।
ज्ञात रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र में सामान्य गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव कराए जाते थे तथा सिजेरियन प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया जाता था।
शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र में महिला चिकित्सा सर्जन डॉक्टर चारू वार्ष्णेय की जच्चा बच्चा केंद्र पर हुई नियुक्ति के उपरांत प्रथम दिवस पर डॉक्टर चारु वार्ष्णेय ने कुशल टीम के साथ सिजेरियन प्रसव के लिए चयनित साहिस्ता पत्नी इब्ने हसन निवासी ग्राम जोनेरा तथा प्रीति पत्नी अर्जुन निवासी ग्राम मुंधारी सिधारपुर के सफल ऑपरेशन किए गए दोनों ही प्रसुताओं को कन्या का जन्म हुआl
जच्चा बच्चा केंद्र में महिला चिकित्सा सर्जन डॉक्टर चारू वार्ष्णेय की नियुक्ति होने से अब जच्चा बच्चा केंद्र पर सिजेरियन प्रसव के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी डॉ पीयूष यादव एनेस्थीसिया डॉक्टर उवनेश ओटी टेक्नीशियन ग्रीस फराज एक्सरा टेक्नीशियन कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी मोहम्मद अशफाक हुसैन, सना, अलीशा, लक्ष्मी रानी जैन, पूनम अग्निहोत्री, प्रीति ,राधा ,गोरी यादव, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, सलीम, सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply