अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिनावर में मारपीट के आरोप में पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

On: June 15, 2026 5:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिनावर में मारपीट के आरोप में पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

बिनावर| थाना पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घायल पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी अमीर अहमद पुत्र सल्लन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई की रात वह झगड़े के संबंध में प्रार्थना पत्र देने के बाद घर लौट रहा था।गांव के चौराहे पर मोनिश, हिमायू, तनवीर,शकील और दिलगीर ने उसे रोक लिया।अमीर अहमद का आरोप है कि पांचों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।घटना को गांव के मुशीर अहमद और हुजूर अहमद सहित कई लोगों ने देखा। घायल का उपचार चलता रहा,जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी।पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply