कार ने पुलिस की बाइक को मारी टक्कर, दरोगा व कांस्टेबल घायल
बदायूं। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बिल्सी-बिसौली मार्ग पर रानेट पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में दरोगा देवराज सिंह और कांस्टेबल अमित चव्हल गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार,दोनों पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।इसमें दरोगा देवराज सिंह की हालत चिंताजनक है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Related