नगर के मोहल्ला शहबाजपुर बिजली घर के पास- नाले में गिरा नंदी
नगर पालिका तथा राजस्व कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर नंदी को जेसीबी से निकाला बाहर
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला शहबाजपुर विद्युत सब स्टेशन के पास बने नाले में एक नंदी पशु गिर गया।जिसे नगर पालिका के कर्मचारी एवं राजस्व कर्मचारियों ने व मुश्किल जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू करके बाहर निकाला।
राजस्व कर्मचारी व लेखपाल सुमित कुमार को जानकारी मिली की एक नंदी पशु विद्युत उपसंस्थान स्टेशन के पास नगर पालिका के नाले में गिर गया है जो बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है।राजस्व कर्मचारी सुमित कुमार ने मामले की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को दी।जिसे उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका से जेसीबी एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजा।जहां नाले में गिरे नंदी को बाहर निकालने के लिए तत्काल नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और नाले में गिरे हुए नंदी को राजस्व कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल बाहर निकाला।जिससे नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां राजस्व कर्मचारी सुमित कुमार सिंह की जमकर प्रशंसा हो रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी



