अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की बुखार से मौत

On: October 23, 2026 10:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की बुखार से मौत

बिल्सी। बमेढ़ गांव में छात्रा साक्षी की बुखार से मौत हो गई।वह बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी।अभी दो दिन पहले ही गांव लौटी थी।गांव सिमर्रा भोजपुर के बाद बमेढ़ गांव में बुखार फैलने की आशंका जताई जा रही है।

बमेढ़ गांव निवासी ममता देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव में आने पर उनकी बेटी साक्षी दीक्षित (24) पुत्री सुरेश चंद्र शर्मा को बुखार आया था।परिजन उसे उपचार के लिए पहले बिल्सी फिर सहसवान ले गए,लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे बेहतर इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे, बुधवार देर रात रास्ते में ही साक्षी ने दम तोड़ दिया था।परिजनों के मुताबिक, साक्षी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कछला स्थित गंगा घाट पर किया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply