Budaun News: रात में एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर किया हंगामा, चार नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर हंगामा करने का मामला सामने आया है।सरकारी आवास पर देर रात हंगामा करने के मामले में आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड मुन्ना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नेकपुर गली नंबर तीन निवासी चार नामजदों और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक,20 सितंबर की रात करीब नौ बजे एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी के आवास पर नेकपुर निवासी शिवम यादव, शिवकुमार,ध्रुव कुमार और मल्लू सहित अज्ञात भीड ने एक राय होकर पहुंच गई और हंगामा करने लगे। गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।इसके बाद आरोपियों ने सरकारी आवास के गेट को जोर-जोर से धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया।उनके साथ होमगार्ड दिनेश कुमार भी तैनात थे।दोनों की ओर से आरोपियों का विरोध करने पर वे उग्र हो गए और सरकारी आवास पर क्षति पहुंचाने के साथ सुरक्षा में तैनात लोगों के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए।आरोपियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

