अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गोकशी के केस में वांछित आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

On: September 23, 2026 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोकशी के केस में वांछित आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

बदायूं।अलापुर के गौरामई गांव में सात सितंबर को हुई गोकशी की घटना में वांछित 25 हजार के इनामी को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।ककराला में पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने बच निकलने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली लगने से दरोगा कमर अहमद घायल हो गए।जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।गौरामई गांव में सात सितंबर को गोकुशी की घटना सामने आने के बाद मुशीर, उसके भाई तनहीर,चाचा नईम और कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर निवासी जुम्मन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार,जुम्मन ने गांव से एक बछड़ा चोरी कर मुशीर के घर पहुंचाया था,जिसके बाद गोकशी की घटना हुई थी।पुलिस ने मुशीर और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

नौ सितंबर को मुठभेड़ के दौरान तनहीर भी पकड़ा गया था,जबकि जुम्मन भाग गया था।मंगलवार देर शाम पुलिस को उसके ककराला में होने की सूचना मिली।थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने दरोगा कमर अहमद और पुलिस बल के साथ घेराबंदी की।रात करीब सवा दस बजे ककराला-कादरचौक मार्ग पर आरोपी दिखाई दिया।पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह ईंट भट्ठे की ओर भागते हुए फायरिंग करने लगा।गोली दरोगा के हाथ में लगी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि टीम ने उसके पास से तमंचा,कारतूस और खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से गोकशी के कई केस दर्ज हैं। उपचार के बाद बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply