Breaking news-समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक 46 वर्ष के थे।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा भाजपा की सक्रिय नेता हैं। बीते दिनों दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं।
क्या थी बीमारी?
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन बीमारी क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया है। सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

