अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देवी अहिल्याबाई जयंती पर सौगातों का खुलेगा पिटारा, शराबबंदी पर लग सकती है मुहर-CM Mohan Yadav

On: January 24, 2025 12:57 PM
Follow Us:
Box of gifts will open on Goddess Ahilyabai Jayanti, liquor ban may be approved in 17 cities - CM Mohan Yadav
---Advertisement---

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को महेश्वर (खरगोन) में होगी। लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर होने वाली कैबिनेट बैठक में CM Mohan Yadav सरकार जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोलेगी। CM मोहन यादव महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग समेत MP के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू करने की नीति पर मुहर लगाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने वाले महिला कल्याण मिशन को भी मंजूरी मिल सकती है। टेक्सटाइल, कुटीर और ग्रामोद्योग को गति देने की दिशा में भी नए निर्णय लिए जा सकते हैं।

CM Mohan Yadav : उद्योगपतियों की सहायता से प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़

 

 

 

 

 

 

 

महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का होगा शिलान्यास
देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 2025 की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक हो रही है। बैठक में 982 करोड़ की महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा। परियोजना से इंदौर, धार और खरगोन जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। सीएम और कैबिनेट के मंत्रीगणों के मनोरंजन के लिए खरगोन की आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को भी परोसा जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद महेश्वर में एक जनसभा का आयोजन होगा, जिसे CM Mohan Yadav संबोधित करेंगे।
इन शहरों में होगी शराबंदी
मध्यप्रदेश सरकार CM Mohan Yadav ने नशा मुक्ति का सपना देखा है। युवाओं को शराब समेत अन्य नशे से दूर रखने की रूपरेखा बनाई है। सरकार आज की बैठक में नई शराब नीति को मंजूरी दे सकती है। इस फैसले से मैहर, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, सलकनपुर, बांदकपुर, कुंडलपुर, बरमानकला, लिंगा और बरमानखुर्द समेत सभी धार्मिक नगरों में पूरी तरह शराबबंदी लागू की जाएगी। बाकी क्षेत्रों में सरकार चरणवार शराबबंदी पर सकारात्मक विचार कर सकती है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply