अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष: 50 राउंड फायरिंग से दहला इलाका, पथराव में 8 घायल

On: June 25, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष: 50 राउंड फायरिंग से दहला इलाका, पथराव में 8 घायल

बिसौली। गांव परसेरा में दो बीघा जमीन और खेत की मेढ़ को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर पथराव हुआ।50 राउंड फायरिंग भी की गई। संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए,लेकिन तीन ही घायल सामने आए हैं।दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव परसेरा निवासी सतवीर पुत्र कस्तूरी और करुपाल पक्ष के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी पुलिस और राजस्व विभाग की ओर से पैमाइश कराने का प्रयास किया गया था।इसके साथ ही दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी विवाद समाप्त नहीं हो सका।

बुधवार को खेत की मेढ़ को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर जुट गए और मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया।ग्रामीणों ने दावा किया कि संघर्ष के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।पथराव और फायरिंग में आकाश पुत्र हरवीर,हरवीर पुत्र कस्तूरी और राजेंद्र पुत्र थान सिंह घायल हो गए।पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर है।इस प्रकरण में आठ लोग घायल हुए थे लेकिन घायल होने के बाद तीन ही सामने आए।एक सपा नेता भी घायल हुए।उन्होंने कह दिया कि इस प्रकरण में हमें दूर रखें, बीचबचाव में चोटिल हो गए।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दोनों पक्षों ने लगाए कब्जे के आरोप:-सतवीर पक्ष का आरोप है कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, करुपाल पक्ष का कहना है कि उनके पास लगभग 30 बीघा पुश्तैनी भूमि है तथा उन्होंने करीब दो बीघा जमीन अन्य लोगों से खरीद रखी है, लेकिन विरोधी पक्ष उन्हें कब्जा नहीं लेने दे रहा है।फायरिंग के आरोपों सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है।साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-अंशुमन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बिसौली

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply