अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BJP leader को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड

On: January 16, 2025 5:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया है। जमीन केस में BJP leader थाने गए तो पुलिसकर्मी भड़क गए। झूंसी थाने में पुलिस ने भाजपा नेता मनोज पासी को बेरहमी से पीटा। लात-घूसों से पीट-पीटकर BJP नेता को बेहोश कर दिया। मनोज की पिटाई का पता चलते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। बुधवार (15 जनवरी) की देर रात पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया। 3 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, BJP leader मनोज पासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। मनोज के छोटे भाई रोशन लाल ने गंगादीप कॉलोनी में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। रविवार (12 जनवरी) को बाउंड्री बनवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया।
पीट-पीटकर कर दिया बेहोश
बुधवार को BJP leader मनोज झूंसी थाने पहुंचे। मनोज ने पुलिस वालों से कहा कि काम क्यों रोका? काम शुरू करवाया जाए। मनोज की बात सुनते ही पुलिसकर्मी भड़ग गए। मनोज के साथ साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। लात-घूसों से पीटा। बाल भी उखाड़े। पिटते-पिटते मनोज बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में पुलिस वाले मनोज को अस्पताल ले गए। जहां उन्हें होश आया।
थाने के बाहर जमकर नारेबाजी
BJP leader की पिटाई का पता चलते ही भाजपा महामंत्री रमेश पासी, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर सहित सैकड़ों BJP कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Sahaswan news:- सहसवान उपकेंद्रों के निरीक्षण में सुरक्षा मानकों पर सख्ती, बिना अनुमति शटडाउन पर रोक🔴 अधिकृत कार्मिक के बिना शटडाउन पर रोक

Leave a Reply