बिल्सी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत…पत्नी-बेटी हुई घायल
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
बदायूं जिले में उझानी-बिल्सी मार्ग पर वैन गांव की पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई।जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएचसी पहुंच गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कार सवारों ने पहुंचाया अस्पताल:-इसी दौरान गांव सिरासौल के लोग अपनी कार से गुजर रहे थे।उन्होंने आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।यहां चिकित्सकों ने युसुफ को मृत घोषित कर दिया।जबकि घायल गुड़िया और अलीशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।युसुफ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पर पहुंच कर मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युसुफ सिर पर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान न जाती, क्योंकि उसके सिर और माथे पर गंभीर चोट लगी थी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

