अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में बिहार पुलिस की टीम ने डाला डेरा, 15 करोड़ के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश..

On: September 11, 2025 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में बिहार पुलिस की टीम ने डाला डेरा, 15 करोड़ के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश..

बिहार पुलिस की टीम ने चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में बदायूं जिले के ककराला समेत तीन जगहों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। 

बिहार के जिला रोहतास के थाना करगहर क्षेत्र में 20 दिन पहले दो सराफा व्यापारियों के शोरूम से बदमाशों ने करीब 15 करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो करीब 11 आरोपियों के नाम सामने आए, जो बदायूं जिले के थाना कादरचौक के गांव धनूपुरा, भोजपुर व कस्बा ककराला के रहने वाले हैं।इनकी तलाश में बिहार पुलिस तीन दिन से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है।आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

13 बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम:-बिहार के जिला रोहताश के थाना करगहर के निरीक्षक ज्ञानदीप कुमार ने बताया कि 15 करोड़ रुपये के जेवर चोरी के मामले में कादरचौक क्षेत्र के गांव धनूपुरा, भोजपुर व कस्बा ककराला के बदमाशों के नाम सामने आए हैं। बताया है कि यहां के लोग वहां पर फेरी लगाकर चादर, दड़ी आदि को बेचने का काम कर रहे थे।दिन में रेकी करने के बाद करीब 20 दिन पहले 13 बदमाशों ने दो सराफा व्यापारियों के शोरूम को निशाना बना लिया और करीब 15 करोड़ रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। छानबीन के दौरान पुलिस ने स्थानीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में 11 लोगों के नाम-पते सामने आए।

आरोपियों के घरों पर दी दबिश:-यह सभी लोग ककराला, धनूपुरा और भोजपुर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में बिहार की पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से बताए गए नाम पतों पर दबिश दे रही है, लेकिन घरों में कोई नहीं मिल रहा है।कई घरों की तलाशी भी ली गई है।इतना जरूर पता लगा है कि यह सभी लोग गांव से बाहर रहकर फेरी लगाकर व्यापार करते हैं।उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का काम रेकी करना होता है।मोटा माल भांपकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply