अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bank Holiday 2026 : लगातार 6 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं

On: May 20, 2026 11:10 AM
Follow Us:
March 2026 Bank Holidays
---Advertisement---

Bank Holiday 2026 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर है। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर पैसों का लेन-देन, चेक क्लियरेंस या लोन से जुड़ा कोई अहम काम निपटाना है, तो बिना देर किए उसे इसी हफ्ते पूरा कर लें। आने वाले दिनों में हड़ताल और त्योहारों के चलते लगातार 6 दिनों तक एसबीआई की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने वाला है। आइए जानते हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच बैंक बंद का पूरा शेड्यूल क्या हैं।

जानिए कब से कब तक और क्यों बंद रहेंगे बैंक?
अगले कुछ दिनों के भीतर एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों के लिए बंद होने जा रही हैं। बैंक 23 मई से लेकर 28 मई तक लगातार बंद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 29 मई को दोबारा नियमित कामकाज शुरू होगा।

23 मई – महीने का चौथा शनिवार (आधिकारिक बैंक अवकाश)
24 मई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 और 26 मई (सोमवार-मंगलवार)- एसबीआई कर्मचारी यूनियन की देशव्यापी हड़ताल।
27 और 28 मई (बुधवार-गुरुवार)- बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते देश के अधिकांश राज्यों में सरकारी छुट्टी।

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं SBI के कर्मचारी?
‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। यूनियन का सीधा आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट कर्मचारियों के अधिकारों और वर्किंग कंडीशन से जुड़े कई बड़े फैसले उनकी सहमति या बिना किसी सलाह के लागू कर रहा है। मैनेजमेंट के इस मनमाने रवैये के कारण बैंक कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नई भर्ती और सुरक्षा समेत 16 बड़ी रखीं मांगें
कर्मचारी यूनियन ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए मैनेजमेंट के सामने 16 मुख्य मांगें रखी हैं, जिनमें ये मुद्दे सबसे अहम हैं।

पिछले कई सालों से सपोर्ट स्टाफ और मेसेंजर्स के खाली पदों पर नई भर्तियां नहीं की गई हैं, जिससे मौजूदा स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है।

हाल ही में सूरत शाखा में हुई डकैती की घटना का हवाला देते हुए यूनियन ने सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में फंड मैनेजर बदलने की आजादी और वेतन में चल रही सैलरी असमानता को जल्द से जल्द दूर करने की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply