अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- 6 मार्च को होगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

On: January 2, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*06 मार्च को होगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन*

#डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक#

बदायूँ : जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन कार्यां को निष्पक्ष पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का मतदाता पहचान बने यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दाखिल किये जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक होगी तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को होगा।

उन्होंने खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

—-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!