#दूध टैंकर चालक ने रास्ते में बेच डाला ढाई कुंतल दूध #
*फैक्ट्री स्वामी ने टैंकर चालक परिचालक के विरुद्ध दूध चोरी कर बेचने की कराई रिपोर्ट दर्ज *
लिpस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रारंभ”
बदायूं ;नपद के थाना सिविल लाइंस में पंकज गुप्ता बसु मिल्क कलेक्शन सेंटर आइस फैक्ट्री स्वामी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कलेक्शन सेंटर पर दूध एकत्रित करके दूध टैंकर संख्या यूपी 24At 0371 अलीगढ़ के लिए भोले बाबा मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए प्रत्येक दिन टैंकर के माध्यम से दूध भेजता था टैंकर चालक अमर सिंह पुत्र नामालूम निवासी कलेक्टर गंज थाना उसावा जबकि उसका सहचालक निर्देश यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी ग्राम करीमपुर थाना अलापुर उसके दूध दूध से भरे हुए टैंकर को लेकर प्रत्येक दिन अलीगढ़ जाते थे।
टैंकर्स चालक स्टाफ ने टैंकर में भरे हुए दूध लगभग ढाई कुंतल दूध को किसी दूध सप्लायर के हाथ बेच दिया जानकारी होने पर उसने जब स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया पंकज गुप्ता ने आशंका व्यक्त की है कि उपरोकत टैंकर का स्टाफ काफी समय से दूध चोरी करके बेच रहा था जिससे मुझे काफी घाटा हो रहा था उपरोक्त लोगों द्वारा जानबूझकर मुझे नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दूध चोरी करके बेचा जा रहा है।
पीड़ित पंकज गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने दूध टैंकर चालक अमर सिंह निर्देश यादव के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

