लाखों रुपए के जेवर ,नकदी लेकर नाबालिक पुत्री जंगल में तड़के सुबह गई थी शौच को,
ग्राम के ही एक व्यक्ति के साथ युवती हुई फरार,
पीड़ित पिता ने मामले की एक आरोपी के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री तड़के सुबह 6:00 बजे के लगभग जंगल में सोच के लिए गई थी जहां वह अपने साथ₹20000 की नगदी सोने के कुंडल चांदी की पजाब सोने की अंगूठी चांदी की चेन जिसकी कीमत लाखों रुपए है घर से ले गई जब काफी देर तक पुत्री जंगल से वापस नहीं आई तब परिजनों ने घर का सामान चेक किया तो पता चला। पीड़ित परिजन जब ग्राम के ही आरोपी परमेश्वरी पुत्र जागन के घर पूछताछ करने गए तो आरोपी की मां ने उनके साथ ही मारपीट गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर दोबारा घर आए तो जान से मरवा दूंगी।
पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी परमेश्वरी पुत्र जागन के विरुद्ध अपराध संख्या 268 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
