अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठने से जन शिकायतों का लगा अंबार, फरियादी फरियाद लेकर पहुंचते हैं कार्यालय न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं

On: July 8, 2025 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठने से जन शिकायतों का लगा अंबार,
फरियादी फरियाद लेकर पहुंचते हैं कार्यालय न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


बदायूं : बिसौली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने 18 जून को नगर पालिका का कार्यभार संभाला था तब से कार्यालय में न बैठने के कारण जन्म मृत्यु जैसे आवश्यक कार्यों का निपटान न होने से शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।
मंगलवार को 11 बजे नगर पालिका परिषद बिसौली का कार्यालय खुला था। साफ सफाई हो चुकी थी। कुछ सहकर्मी भी अपनी कुर्सी विराजमान हो चुके थे। लेकिन अपने कक्ष में अधिशासी अधिकारी मौजूद नहीं थे।
फरियादी आवास, पेयजल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सफाई व्यवस्था, दूषित जल की निकासी न होने से नाराज नगर वासी व अन्य नगरीय समस्याओं के समाधान के लिए लोग इधर-उधर चहल कदमी कर रहे थे। लेकिन उनकी व्यथा सुनकर समाधान करने के लिए कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। समस्याओं को लेकर कार्यालय आने वाले जरूरतमंद समाधान के लिए भटक रहे हैं। जबकि जन समस्याओं को सुनने के लिए हर हाल में कार्यालय में सुबह 9:30 बजे अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जनता दर्शन में समय से उपस्थित को लेकर सूबे के मुखिया के सख्त फरमान है।
परंतु उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रत्येक कार्यालय में जनता दर्शन लगाकर प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दिए गए दिशा निर्देश नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी बिसौली पर लागू नहीं होते जिसके कारण वह उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसकी जहां नगर में व्यापक चर्चा हो रही है वहीं भाजपाई भी क्यों चुप्पी सादे हैं इस पर भी नगर में जमकर चर्चाएं हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply