मोबाइल बाजार से खरीदने गया 16 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, परिवार में मचा हड़कंप,
पीड़ित पिता ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी महेश पुत्र जागन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 16 वर्ष के पुत्र विकास मोबाइल खरीदने के लिए शाम 4:00 बजे के लगभग कस्बा कादर चौक गया था जहां से वह देर रात तक वापस नहीं आया तो चिंता हुई इधर-उधर उसकी तलाश किया परंतु उसका कोई पता नहीं चला। पीठ पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना कादर चौक पुलिस ने अपराध संख्या 189 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लापता बालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
