पत्नियों द्वारा पति को शोषण करने का एक और मामला जनपद के थाना सिविल लाइंस में हुआ दर्ज,
पति द्वारा पत्नी तथा उसके परिजनों पर घर से लाखों रुपए के जेवर नकदी चोरी कर ले जाने, तथा पता होने पर जान से मार देने की दी गई धमकी,
पति ने पत्नी तथा उसके मायके वालों सहित आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस जांच में जुटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी रोहित चंद्र पुत्र प्रेमचंद निवासी मिशन कंपाउंड ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बदायूं मंडी समिति में कच्चा काम करता है जिसके कारण वह नगद रुपए अपने घर पर रखता है उसने कुछ दिन पूर्व 4 जून को घर पर रखे गए पैसे एवं जेवरात चोरी किए जाने का उसे शक हुआ जिसके आधार पर उसने अपनी पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग प्रारंभ कर दी कॉल रिकॉर्डिंग सुनने पर उसे पता चला कि उसके घर से पैसे एवं जेबरात चोरी करने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है घर से जेवरात एवं पैसे चोरी कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी तथा उसके मायके वाले करा रहे हैं।
रोहित चंद ने थाना पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल में 100 कॉल रिकॉर्डिंग की इस प्रकार की है जिसमें घर से चोरी एवं जेवरात कौन चोरी करके ले गया है किसको दिए गए हैं उसका पूरा विवरण की रिकॉर्डिंग उसके पास है उसने जब अपनी पत्नी से जब इस बात बात की तो उसने उसे जान से मार देने की धमकी दी तथा कहा कि वह यहां से चला जाए अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी।
पीड़ित रोहित ने थाना पुलिस को बताया कि वह अपने आवास पर अपनी 70 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है उसका यहां पर कोई नहीं है उसकी पत्नी उमरानी उर्फ एसलीन पत्नी रोहित चंद रजनीश , पुत्रगण संजय, शिवम बाबू पुत्र लल्ला बाबू संजीव कुमार, बबलू पुत्रगण छुट्टन स्टीफन उर्फ शिवा पुत्र भोले शंकर निवासी गाना 6 सदका फैमिली चर्च मोहल्ला पनवाड़ी बदायूं मेरे घर से चार लाख रुपए की नगदी एवं एक तोला सोना चोरी करके ले गए तथा उपरोक्त लोगों से उसे जान माल का खतरा बना हुआ है अगर समय रहते उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो उपरोक्त लोग एक राय होकर मेरी हत्या कर सकते हैं रोहित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 282 धारा 305 ,351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ करदी है।
