Sahaswan News: अनियंत्रित होकर बाइक पलटी एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
मृतक के शव को पुलिस ने सील करके भेजा जिला मुख्यालय
सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घूरनपुर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र पप्पन 35 वर्ष अपने साथी सोहेल पुत्र लड्डन उम्र 28 वर्ष के साथ ग्राम मुडारी सिधारपुर शाम 5:30 के लगभग आए थे।जहां से वह अपने घर वापस जा रहे थे।कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोहेल भी घायल हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अब्दुल कादिर के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। तथा शव को सील कर जिला मुख्यालय भेज दिया है।सोहेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की इजाजत दे दी।घटना से अब्दुल कादिर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी



