अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-राजस्थान से अस्थि विसर्जित करने मां भागीरथी गंगा घाट पर पहुंचे एक ही परिवार के छह लोग स्नान करते वक्त गहरे पानी में समाए

On: May 19, 2025 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजस्थान से अस्थि विसर्जित करने मां भागीरथी गंगा घाट पर पहुंचे एक ही परिवार के छह लोग स्नान करते वक्त गहरे पानी में समाए

गोताखोरों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को निकाला, जबकि चाचा-भतीजा लापता

चाचा भतीजा को ढूंढने के लिए तैराक जूटे,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र की सीमा पर स्थित मां भागीरथी कछला गंगा घाट पर राजस्थान से अस्थि विसर्जित करने पहुंचे श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के छह लोग गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में समा गए। हादसे पर मचे शोर शराबे पर गोताखोरों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गहरे जल से निकाल लिया जबकि चाचा-भतीजा पानी में डूब कर लापता हो गए। पानी से निकाली गई महिलाओं की हालत नाजुक देखकर उन्हें एंबुलेंस से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों महिलाओं की हालत नाजुक होने पर मेडीकल कालेज रैफर कर दिया ।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान प्रदेश के जिला भरतपुर के थाना चिपसाना के गांव पीरनगर के रहने वाले विजय के परिवार के सदस्य अपने परिजन की मृत्यु उपरांत उनकी अस्थि विसर्जित करने सोमवार की सुबह कछला स्थित मां भागीरथी के घाट पर पहुंचे थे। बताते हैं कि अस्थियां विसर्जन करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे गंगा में स्नान करते वक्त विजय का पुत्र सुमित अचानक गहरे पानी में पहुंच कर डूबने लगा, उसे डूबता देख उसका भतीजा समीर उसे बचाने आगे बढ़ा ही था कि वह डूबने लगा। बताते हैं कि चाचा भतीजा को डूबते देख पिंकी पत्नी मनीष और राजरानी पुत्री वीरी तथा एक अन्य सदस्य दोनों को बचाने आगे बढ़े ही थे कि वह गहरे पानी में डूबने लगे।

परिवार के सदस्यों को गंगा में डूबते देख साथ आएं अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तभी घाट पर मौजूद गोताखोर पहुंच गए और गंगा में कूद गए। गोताखोरों ने गंगा में डूबे पिंकी, राजरानी समेत चार को जीवित बाहर निकाल लिया लेकिन सुमित और समीर गंगा के गहरे पानी में लापता हो गए। बताते हैं कि हादसे की सूचना पर कछला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घाट पर पिंकी और राजरानी की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडीकल कालेज भेज दिया गया।

एक ही परिवार के छह लोगों के डूबने और दो के लापता होने से परिजनों में कोहराम और चीत्कार मची हुई है परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बॉक्स….

लगातार श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं सामने आ रही

___ कछला गंगा घाट पर लगातार श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं सामने आ रही है और उनकी मौतें भी हो रही हैं इसके बाद भी जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान हेतु घाटों को चिन्हित नही कर पा रहा है जिससे बाहर से आए श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते समय प्रत्येक दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। गंगा में डूबे चाचा भतीजा की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को जल में उतारा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply