अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news : रात में मोबाइल पर आई कॉल तेरी पुत्री मेरे कब्जे में है मैं निकाह करूंगा

On: October 4, 2024 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रात में मोबाइल पर आई कॉल

तेरी पुत्री मेरे कब्जे में है मैं निकाह करूंगा

पीड़ित पिता ने कॉल करने वाले युवक के घर पहुंच कर पिता से की शिकायत तो उसने उसे जान से मार देने की थी धमकी

पीड़ित पिता ने पिता पुत्र के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराया अपराध पंजीकृत

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री 18 सितंबर को घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थी जब वह शाम को लौटकर नहीं आई तो उसे तलाश किया परंतु उसका पता नहीं चला इसी बीच 18 सितंबर की रात को 9:00 बजे के लगभग मेरे फोन पर कॉल करने वाले ने कहा कि मेरा नाम अजीम उर्फ आंसू पुत्र फरीद निवासी मोहल्ला कबूलपुरा निकट चुनने की आरा मशीन वाली गली थाना कोतवाली निवासी हूं तेरी पुत्री मेरे पास है मैं उसे ने कहा करूंगा तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता चुपचाप घर बैठ जा यह कहकर उपरोक्त युवक ने कॉल काट दी।

पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उपरोक्त अजीम उर्फ आंसू की मोबाइल पर आई कॉल से पता चला कि वह उसकी पुत्री को जबरन भगा कर ले गया है जो उसकी कब्जे में है अजीम उर्फ आंसू द्वारा दी गई धमकी की जानकारी देने के लिए वह उसके पिता फरीद के घर पहुंचा तो उन्होंने भी गाली गलौज करते हुए धमकी दी चुपचाप घर बैठ जा तू हमारा कुछ नहीं कर सकता अगर तूने कुछ करने की कोशिश की तो जान से मरवा दूंगा।

पीड़ित पिता आरोपी अजीम उर्फ आशु तथा उसके पिता फरीद निवासी मोहल्ला कबूलपुर गोटिया निकट चुनने की आरा मशीन थाना कोतवाली बदायूं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply