आईपीएस केवल खुराना को शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं । उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति के द्वारा एच एस मल्होत्रा स्कूल में आईपीएस केवल खुराना के लिए शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
हिन्दी प्रचार समिति के सदस्यों ने कहा कि केवल खुराना एक अधिकारी ही नहीं एक अच्छे साहित्यकार भी थे । उनकी एक पुस्तक भी आ चुकी है।
केवल खुराना के अचानक चले जाने का बेहद कष्ट है क्योंकि हमारे जनपद की वो शान थे। वह अधिकारी होने के बाबजूद भी बहुत ही ब्यवहारिक और,सरल स्वभाव के थे।

केवल खुराना ने अपने विभाग में भी सबका दिल जीता रखा था बदायूं जिले में भी सबके मन को भाते थे। आज हम सब इस दु:ख की खड़ी में परिवार के साथ हैं। श्री खुराना की असमय हुई मौत से बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई होना असम्भव है।
सभी ने केवल खुराना से सम्बंधित तमाम संस्मरण सुनाए और मृतक आईपीएस केवल खुराना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की भी प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर डा मनवीर सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,एच एस मल्होत्रा,कामेश पाठक , डा सुशील कुमार सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, प्रदीप दुबे, पवन शंखधार, षट्वदन शंखधार, काशीनाथ वर्मा, डा सुरेश शर्मा, ममता ठाकुर, अजीत शंखधार, हरीशंकर मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा ,विवेक मिश्र, मनोज चंदेल आदि उपस्थित रहे ।
