27 वर्षीय पत्नी को युवक पति की गैर मौजूदगी में लेकर हुआ रफू चक्कर,
पति ने पहले थाने में कराई पत्नी की गुमशुदी दर्ज, जानकारी होने पर आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं:- बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पति ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि इसकी 27 वर्षीय पत्नी को ग्राम स्वरूपपुर का जोगेश पुत्र सौराज सिंह मेरी ग़ैर मौजूदगी में बहला फुसलाकर 18 फरवरी को ले गया उसे यह नहीं पता था कि उसे जोगेश नामका युवक ले गया है तो उसने थाना पुलिस में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पत्नी की गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर दी जानकारी होने पर पीड़ित पति ने आरोपी जोगेश के विरुद्ध अपराध संख्या 21 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले की जांच उप निरीक्षक नेपाल सिंह कर रहे हैं।
