भामाशाह सेवा समिति ने पांच सूत्रीय ज्ञापन शहर विधायक को सौपा,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं।भामाशाह सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता बंटी और कौशल गुप्ता के नेतृत्व मे पंच सूत्रीय एक ज्ञापन शहर विधायक महेश चंद गुप्ता को विभिन्न मांगों को लेकर सौपा।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को दिए गए ज्ञापन में कहा कि भामाशाह चौक पर 21 फरवरी की शाम बिना अनुमति के किये गये अवैध वृक्ष कटान करने वालों दोषियो विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करायी जाये।
भामाशाह चौक पर 20 वृक्ष मय ट्री गार्ड लगवाये जाये।
अवैध कटान लिप्त वाहन के विरूद्ध बिना नम्बर के स्काई लिफट जिस पर नगर पालिका परिषद बदायूँ लिखा था जो थाने से छोडने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावे चौक पर अवैध लगे हुए होडिंग / फलेक्स साईडो को तत्काल हटाया जावे व जिम्मेदारलिपिक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावे ।
वृक्ष कटान को रोकने वाले पदाधिकारी / अधिवक्ता एवं समाजसेवी को रंगदारी के मामले मे धमकाने वाले थानाध्यक्ष थाना सिविल लाइन बदायूं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावे।
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सभी मांगों को गंभीरता से लिया तथा आश्वाशन दिया कि भाजपा के किसी कार्यकर्त्ता एवं समाजसेवियों के साथ अभद्रता सहन नहीं की जायेगी।
भामाशाह चौक का सौंदर्यकरण को किसी को नहीं बिगाड़ने दिया जायेगा और दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित होंगी।
ज्ञापन सौपने वालों मे युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देब गुप्ता भामाशाह सेना के जिला सचिव कौशल गुप्ता एड भारतीय वैश्य महासभा के ज़िलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एक कारवाँ संस्थापक पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा एक गिलहरी संस्था बृक्षरोपण करने वाले सुनील गुप्ता सोनिका गुप्ता भामाशाह सेवा समिति के नगर सचिव भुवनेश माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित थे।
