अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- सबका साथ- सबका विकास को समर्पित है मोदी सरकार का बजट – केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा

On: February 15, 2025 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सबका साथ- सबका विकास को समर्पित है मोदी सरकार का बजट – केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं ।भाजपा कार्यालय पर भारत सरकार द्वारा जारी केंद्रीय बजट 2025- 26 पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय बजट’ ऐतिहासिक बजट है। जो सबका साथ- सबका विकास को समर्पित है

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है जो हर भारतीय के सपने को पूरा करेगा। सामान्यतः किसी भी बजट का फोकस सरकारी खजाना भरने पर होता है किन्तु यह बजट आम लोगों की जेब भरेगा और इससे लोगों की बचत बढ़ेगी और विकास में भागीदार बनेंगे। कांग्रेस सरकार में 2 लाख से अधिक आय पर कर लगता था, अब मोदी सरकार ने अभूतपूर्व परिवर्तन करते हुए हर भारतीय को बहुत बड़ी राहत देकर 12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। मोदी सरकार के प्रत्येक बजट में अन्नदाताओं का समग्र कल्याण रहा है।

विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना। मोदी सरकार इस बात को भली भांति समझती है कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवाओं को उन्नत कौशल से लैस करना बहुत आवश्यक है।

केंद्रीय बजट में अगले पाँच वर्षों में 50 हजार अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है। मोदी सरकार सड़क निर्माण में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है आने वाले समय में कोई भी गांव या मजरा ऐसा नहीं रह जाएगा जहां पक्की सड़क नहीं बनेगी। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास के सपने को साकार कर रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, शारदेंदु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply