अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-सांसद आदित्य यादव चार दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे

On: February 14, 2025 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सांसद आदित्य यादव चार दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे ,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र सांसद आदित्य यादव 15 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे है। जो 18 फरवरी तक संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे l
जानकारी के मुताबिक सांसद आदित्य यादव 15 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में प्रातः 11 बजे नगर पंचायत कछला में पीडीए पंचायत कार्यक्रम, अपरान्ह 12 बजे ग्राम छतुईया में सी0सी0 रोड का उद्घाटन करेगें, अपरान्ह 1 बजे ग्राम सबदलपुर, अपरान्ह 2 बजे ग्राम सिरासौल में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। अपरान्ह 3 बजे मौहल्ला न0-3 बिल्सी में रियाज अंसारी को चेक सौपेगें तथा सायं 4.00 बजे बिल्सी रोड इस्लामनगर में मरहूम हाजी आशिद अली मैमोरियल 6 वां क्रिकेट टूर्नामेन्ट फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें, सायं 4.30 बजे राशिद कुरैशी पूर्व सभासद (विधायक प्रतिनिधि ) के यहाँ निजी कार्यक्रम- कस्वां इस्लामनगर,सायं 5. बजे ग्राम नसीरपुर गौसू में वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व0 अकमल खां उर्फ चमन के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मुलाकात पर शोक संवेदना व्यक्त करेगें तथा रात्रि विश्राम बदायूँ स्थित अपने आवास (डी0एम0 रोड सि0ला0, बदायूँ) में करेगें।
16 फरवरी को प्रातः 9 बजे से बदायूँ स्थित अपने आवास (डी0एम0 रोड सि0ला0, बदायूँ) में सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेगें तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूँ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक तथा निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
17 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें तथा रात्रि विश्राम बदायूँ स्थित अपने आवास (डी0एम0 रोड सि0ला0, बदायूँ) में करेगेl 18 फरवरी को प्रातः 9 बजे तक बदायूँ स्थित अपने आवास (डी0एम0 रोड सि0ला0, बदायूँ) में सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेगें तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूँ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक तथा निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे l

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply