अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स ने एक रिक्शा चालक की बेटी की शादी में दिया घरेलू सामान 

On: February 12, 2025 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स ने एक रिक्शा चालक की बेटी की शादी में दिया घरेलू सामान

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं:-बदायूं जनपद के बिसौली नगर जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स द्वारा नगर के मोहल्ला साहूकारा में रहने वाले एक गरीब रिक्शा चालक की बेटी की शादी में घरेलू सामान देकर सहयोग जिसकी नगर में व्यापक चर्चा हो रही है।

ग्रुप की ओर से कन्या को कंबल, बेडशीट, बर्तन, सूट, साड़ी, स्वेटर, दो जोड़ी सैंडल, कुकर, चार कुर्सी और मेज का सेट आदि सामान दिया गया।

साथ ही ग्रुप की ओर से कन्या को सिलाई मशीन भी दी गई जिससे कि वह आने वाले समय में अपना जीविकोपार्जन के साधन आसानी से जुटा सके।

ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने कहा कि वह आगे भी इस तरह की गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में सहायता ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से करते रहेंगे।

इस अवसर पर राहुल वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, सचिव आदित्य वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, मुनीश वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply