अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज बिसौली में इंटर के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने दी फेयरवेल पार्टी विदाई के समय छात्र-छात्रा हुए मायूस

On: February 7, 2025 9:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज बिसौली में इंटर के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने दी फेयरवेल पार्टी
विदाई के समय छात्र-छात्रा हुए मायूस,
विदाई में छात्र-छात्राओं को दिए स्मृति चिन्ह एवं सामूहिक रूप से फोटो सूट कराए,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं :- बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में शुक्रवार को कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह में फेयरवेल पार्टी दी । छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को माथे पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी और खट्टी-मीठी यादें फोटोशूट के जरिए साझा कीं।
इस अवसर पर समस्तस्टाफ उपस्थित रहा तथा छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने छात्रों को पूरे मनोयोग से परीक्षा देकर कॉलेज की प्रतिष्ठा को बनाए रखने की परंपरा को निभाने तथा देश का आदर्श नागरिक व अपने अभिभावकों की आदर्श संतान बनने का संदेश दिया।
कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा इंटर के छात्र-छात्राओं को विदाई देते समय उनकी आंखें नम हो गई । तथा इस यादगार लमहे को एक दूसरे के साथ फोटोशूट कराए। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, प्रकाशवीर, सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, लखपति सिंह, कामेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा, अंकित सिंह, आनन्द सिंह, रेनू, शिवानी, मीना, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन शिवानी एवं प्रिया ने किया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply