अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-उघैती क्षेत्र में कच्चा तेल के भंडार के मिले संकेत, जांच में हुआ खुलासा टिटोली के खेतिहर इलाके में अल्फाजिओ इंडिया कंपनी ने शुरू की खोज

On: February 7, 2025 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उघैती क्षेत्र में कच्चा तेल के भंडार के मिले संकेत, जांच में हुआ खुलासा
टिटोली के खेतिहर इलाके में अल्फाजिओ इंडिया कंपनी ने शुरू की खोज ,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:-बदायूं जनपद के बिल्सी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उघैती क्षेत्र में कच्चा तेल के भंडार होने के संकेत मिले हैं। इसके बाद अल्फाजिओ इंडिया कंपनी ने खोज शुरू कर दी है।वर्तमान में कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र के गांव टिटौली में डेरा डाले हुए हैं इससे पहले दातागंज तहसील क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों में कच्चे तेल की खोज की जा चुकी है अल्फा जिओ कंपनी के अधिकारी कई माह से जिले में डेरा डाले हुए हैं। जो अलग-अलग स्थान पर बोरिंग और वैज्ञानिक वीडियो का इस्तेमाल कर कच्चे तेल के भंडार होने की खोज कर रहे हैं।कंपनी के अधिकारियों के लिए कुछ स्थान पर पेट्रोल डीजल होने की पुख्ता सबूत मिले हैं। इसके बाद इस दिशा में तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है।कंपनी के लिए जिन स्थानों पर तेल होने के संकेत प्राप्त हुए वहां तिपाई लगाकर बोरिंग किया जाता है और बोरिंग के बाद कुछ दूरी पर जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम लगाया जा रहा है।कंपनी के अधिकारी बोरिंग करने के बाद शूटर मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट करते हैं। इस गतिविधि के अनुमान के बाद जीपीएस सिस्टम के जरिए तेल भंडार होने के बारे में पता चल सकेगा। कंपनी के अधिकारी ने बताया कच्चे तेल की तलाश के लिए परीक्षण कार्य जारी है।जिले में कुछ स्थान पर पेट्रोल डीजल प्राप्त होने के संकेत भी मिले हैं इसके बारे में जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply