Badaun news
बसंत पंचमी उत्सव के छठे दिन पत्रकार इलैविन क्लब बनाम युवा क्रिकेट क्लब क़े द्वारा मैच हुआ
मैंन आफ दी मैंच ऋषि गंगवार को दिया गया
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
Badaun newsबदायूं । बदायूं युवा मंच संगठन द्वारा आयोजित सात दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव के छठे दिन पत्रकार इलैविन क्लब बनाम युवा क्रिकेट क्लब क़े द्वारा मैच हुआ।
जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय पत्रकार इलैविन क्लब क़े कप्तान ऋषि गंगवार ने लिया और अपनी टीम क़े साथ 05 विकेट खोकर 85 रन का स्कोर खड़ा किया ।
जिसका पीछा करते हुये युवा क्रिकेट क्लब ने 06 विकेट खोकर 75 रन बनाये
पत्रकार इलैविन क्लब ने 12 रनों से मैंच जीत कर सेलेब्रटी क्रिकेट लीग की ट्रॉफी जीत ली
मैंन आफ दी मैंच ऋषि गंगवार को सर्वाधिक रन बनाकर रहे।
बैस्ट बॉलर का ख़िताब सर्वाधिक विकेट चटकाने पर आदेश यादव को दिया गया ।
बैस्ट कैच का अवार्ड अजय दिवाकर व मोहित गौतम का रहा।
एम्पायरिंग अधिवक्ता सचिन यादव ने की
एवं कमेट्री क्रिकेट क़े वरिष्ठ कोच संतोष ओर अमित शर्मा ने की ।
इस अवसर पर कार्यक्रम क़े आयोजक ध्रुव देव गुप्ता एवं सलमान गद्दी ने सभी खिलाड़ियों व विनर टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया ।
07 फ़रवरी समय 02 बजे पतंग फैस्टिबल 2025 प्रतियोगिता का फाईनल मैंच होगा।एवं युवा संसद, सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं संगठन के विस्तार के साथ ही दौड़, शतरंज एवं पतंग क़े प्रतिभागियों और विनर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वेश चंद्र गुप्ता सचिन भारद्वाज अंकित गुप्ता राहुल सक्सेना सुमित श्रीवास्तव पंकज गुप्ता बिशाल साहू अतुल शर्मा भारत शर्मा राजकमल गुप्ता अमित शर्मा पुष्पेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

