Badaun news
जॉइंट ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि ने छात्राओं को सुरक्षा के वास्ते किया जागरूक

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
Badaun newsबदायूं :- बिसौली इंटरनेशनल जीरो टॉलरेंस डे के अवसर पर जाइंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि ने सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। जिसमें पुलिसकर्मी भारती सिंह हेड कांस्टेबल तथा प्रवेश कुमारी आर.आर.डी. ने छात्राओं के लिए अपने बचाव करने हेतु सुझाव दिए। जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा छात्राओं को अपना बचाव करना चाहिए जिसके लिए हमारा ग्रुप हमेशा साथ रहेगा। साथ ही साथ डॉक्टर स्वाति गुप्ता ने छात्राओं को एक कथा के माध्यम से अपनी सुरक्षा के उपाय बताए। इस प्रोग्राम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों ग्रुप की सचिव आंचल वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, ममता यादव, रूपम गुप्ता, राधिका अग्रवाल, भूमि गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

