अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-विकासखंड समरेर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 137 जोडे दांपत्य जीवन में बांधे जीवन की डोर में बंधे

On: February 4, 2025 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विकासखंड समरेर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 137 जोडे दांपत्य जीवन में बांधे जीवन की डोर में बंधे,
कार्यक्रम में 05 मुस्लिम और 132 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

 

बदायूँ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकासखंड दातागंज, विकासखंड समरेर, विकासखंड उसावा, विकासखंड म्याऊं, एवं नगर निकाय अलापुर, उसावां, दातागंज के 137 जोड़ों का विवाह विकासखंड परिसर म्याऊं में संपन्न हुआ, जिसमें 05 मुस्लिम और 132 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए। विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी, लोकप्रिय व अनूठी योजना है, इसमें सर्व समाज को सम्मिलित करके विवाह संपन्न कराया जाता है। गृहस्थी की गाड़ी के दो पहियों के समान है इसमें संतुलन बहुत आवश्यक है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें से एक महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। इस योजना अंतर्गत जोड़ों का विवाह पूरे गरिमा और सम्मान के साथ कराया जाता है।
मुख्य अतिथियों द्वारा मंच पर नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भेंट की गई।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ रविंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री शारदाकांत, जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख म्याऊं प्रतिनिधि के.सी. शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उसावां दिनेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समरेर, धीरज सक्सेना समाजसेवी उद्योगपति रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply