(बदायूँ कांड) पुलिस ने आरोपी जावेद को कोर्ट में किया पेश….सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

(बदायूँ कांड) पुलिस ने आरोपी जावेद को कोर्ट में किया पेश….सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

बदायूं।बाबा कॉलोनी के दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को आज कोर्ट में पेश किया गया। उसे सिविल लाइंस थाने से कड़ी सुरक्षा में लाया गया। कोर्ट के बाहर पहले ही पुलिस फोर्स लगा दी गई थी। बता दें कि हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बृहस्पतिवार को बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण किया था। बदायूं पुलिस उसे वहां से लेकर आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलनी में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें एक आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। दूसरा आरोपी जावेद फरार था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर किया। उसे दोपहर के समय बदायूं लाया गया। रातभर उसे सिविल लाइंस थाना में रखकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।जावेद ने खुद को बताया निर्दोष:- पुलिस के कब्जे में आने के बाद हुई पूछताछ में जावेद ने खुद को निर्दोष बताया। वहीं साजिद को हत्यारा बताया।एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक जावेद ने जो बताया है।हम उसका क्रास चेक कर रहे हैं। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगालेगी। सिर्फ बयानों से ही जांच पूरी नहीं होगी।एसएसपी ने कहा कि जावेद के मुताबिक विनोद के घर के सामने दोनों भाई करीब चार पांच साल से सैलून की दुकान चला रहे थे। साजिद का विनोद कुमार के घर आना जाना था। 19 मार्च को उसकी तबीयत खराब थी। हालांकि उसने दुकान पर आकर बाल काटे थे। इसके बाद दोनों भाई सखानू चले गए। वहां जाकर उसने बताया कि आज चिकन खाने का मन कर रहा है। चलो शहर चलते हैं। इससे वह शहर आए। उसे दुकान पर छोड़कर साजिद बाजार चला गया। वह एक चाकू खरीदकर लाया था।शाम को साजिद उसे विनोद के घर ले गया था। उसने नहीं पता था कि वह क्यों जा रहा है।इस दौरान वह गेट पर खड़ा रहा। जब उसने देखा कि साजिद खून से सना चाकू लेकर जीना से उतर रहा है।तो वह मौके से भाग गया था। बाद में पता चला कि साजिद का शेखपुर के जंगल में एनकाउंटर हो गया।एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा।सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए किसी भी तथ्य या बिंदु को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

Leave a Comment