दहेज मांग को लेकर की मारपीट गाली-गलौज जान से मार देने की दी धमकी
पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम नाई पिंडरी निवासी राखी पत्नी टिंकू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति टिंकू पुत्र महावीर जेठ राजू पुत्र महावीर देवरा रिंकू ससुर महावीर पुत्र छोटे एक राय होकर दहेज मांग को लेकर उसके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करते हैं तथा धमकी देते हैं कि अगर दहेज की मांग पूर्ण नहीं हुई तो तुझे जान से मार देंगे।
पीड़ित राखी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 383 धारा 115/2,352, 351/ 3,85, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल राखी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

