अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Army के लिए 6900 करोड़ रूपये में खरीदी जायेंगी अत्याधुनिक तोप प्रणाली

On: March 27, 2025 8:13 PM
Follow Us:
Army
---Advertisement---

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने Army को अत्याधुनिक तोपों से लैस करने के लिए 6900 करोड़ रूपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं।रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि Army की तोपखाना क्षमता बढाने के उद्देश से 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और हाई मोबिलिटी गन टोइंग व्हीकल्स की खरीद की जायेगी।

Army doctors ने पांच दिन में 350 से अधिक मोतियाबिंद सर्जरी की

मंत्रालय ने इसके लिए भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। हस्ताक्षर के समय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय द्वारा चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक पूंजीगत खरीद के लिए कुल 1.40 लाख करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। अनुबंध पर हस्ताक्षर के अवसर पर तोप प्रणाली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान की तोप प्रणाली के परियोजना निदेशक को रक्षा सचिव द्वारा सम्मानित किया गया।

Army की तोपखाना क्षमताओं में बढोतरी होगी

नयी तोप प्रणाली पुरानी और छोटी कैलिबर वाली तोपों की जगह लेगी जिससे भारतीय सेना की तोपखाना क्षमताओं में बढोतरी होगी। इस तोप प्रणाली की खरीद आर्टिलरी रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जिससे संचालन तत्परता बढेगी।

अपनी असाधारण मारक क्षमता के लिए प्रसिद्ध यह तोप प्रणाली सटीक और लंबी दूरी के हमलों में सक्षम बनने के साथ सेना की मारक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारतीय Army द्वारा निजी क्षेत्र से टोड गन की पहली बड़ी खरीद होने के नाते, यह परियोजना विशेष रूप से भारतीय तोप निर्माण उद्योग और समग्र रूप से स्वदेशी रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी। यह परियोजना मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply