अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News-बस में अचानक लगी आग, 2 सवारियों की दर्दनाक मौत

On: April 28, 2026 9:20 AM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News-बवानीखेड़ा : हरियाणा के बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। यह बस बवानीखेड़ा से हांसी की ओर जा रही थी और गांव मिल्कपुर के पास हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो सवारियों की मौत की सूचना है, जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत हांसी के निजी अस्पतालों और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, दो घायलों का इलाज हांसी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का टायर फटने के बाद वह डीजल टंकी से टकरा गया, जिससे आग लग गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। बवानीखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply