अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश प्रमुख नीरज कुमार भारती के नेतृत्व में भाईचारा जोड़ो अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

On: June 1, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रदेश प्रमुख नीरज कुमार भारती के नेतृत्व में भाईचारा जोड़ो अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

बदायूँ। जनपद के निकट अम्बेडकर पार्क स्काउट गाइड के कैम्पस में आज दिनांक 1 जून को भाईचारा टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख नीरज कुमार भारती के नेतृत्व में आज भाईचारा जोड़ो अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैठक में प्रदेश की सामाजिक एकता,आपसी प्रेम,सदभाव एवं भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए व साथ ही साथ शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,महिला सम्मान और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाईचारा टीम के प्रमुख नीरज कुमार भारती ने कहा कि समाज को जाति,धर्म और वर्ग के नाम पर बांटने के बजाय आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना समाज को सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भाईचारा टीम प्रदेश के प्रत्येक गांव, नगर और वार्ड तक पहुंचकर जनहित के मुद्दों को उठाने तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने का काम करेगी।वही सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में भाईचारा जोड़ो अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।और साथ ही शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाने का और जागरूकता बढ़ाने,का युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा महिलाओं के सम्मान और अ्धिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।सभा वक्ताओ ने कहा महिला शक्ति के रूप एवं अन्य महिल कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और अभियान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया|

बैठक के अंत में प्रदेशवासियों से भाईचारा टीम उत्तर प्रदेश के साथ जुड़कर एक शिक्षित स्वस्थ्य, सुरक्षित और भाईचारे से परिपूर्ण समाज के निर्माण की नींव रखरने की अपील की गई।इस अवसर पर श्रीपाल मौर्य,डॉ.रामकुमार वैद्य, राजकिशोर,आकाश,सचिन,सोनू,गौखव,संजीव,मार्सल,उदयवीर,अभिषेक,बृह्मपाल, रचना कुमारी, अनुग्रह,उपस्थित रहे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply