अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab news:पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए 8,000 से अधिक नोडल अधिकारियों की तैनाती

On: October 4, 2024 6:18 PM
Follow Us:
Punjab news:पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए 8,000 से अधिक नोडल अधिकारियों की तैनाती
---Advertisement---

Punjab के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए 79 एसडीएम, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपी, 1,140 क्लस्टर अधिकारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है.

Punjab सरकार के मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा

इन नोडल अधिकारियों को कटाई के बाद की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ये अधिकारी और स्टाफ सूचना, शिक्षा और संचार (आई ई सी) से संबंधित अनेक गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें किसानों के साथ बैठकें करके उन्हें पराली प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों के उपयोग के बारे में जागरूक करना भी शामिल है.

Punjab:राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी

Punjab कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने इस संबंध में राज्य के किसानों से भी अपील की है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को सीआरएम मशीनों तक आसानी से पहुंच प्रदान करना है.

ऐप पर 1.30 लाख से अधिक सीआरएम मशीनें सूचीबद्ध हैं, जिन्हें किसान आसानी से बुक कर सकते हैं.

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अब तक किसानों ने कुल 8,635 सीआरएम मशीनें खरीदी हैं और कृषि विभाग ने सब्सिडी पर सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए 16,205 स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!