अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news:अधिक पैदावार और कम लागत के लिए नैनो डीएपी (Nano DAP)का करे इस्तेमाल 

On: October 15, 2025 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अधिक पैदावार और कम लागत के लिए नैनो डीएपी (Nano DAP)का करे इस्तेमाल

 

समर इंडिया संवाददाता अमरोहा

 

यूपी के अमरोहा में आज दिनांक 15/10/25 को गांव पीपली दाऊद में विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको और गन्ना समिति हसनपुर ने मिलकर किसान सभा का आयोजन किया गया

किसान सभा में लगभग 60 किसान मौजूद रहे, गन्ना समिति हसनपुर से राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक श्री शिव शंकर जी, श्री सचिन कुमार जी ओर इफको से इफको क्षेत्राधिकारी सहायक श्री अवधेश गोस्वामी जी मौजूद रहे

अवधेश गोस्वामी इफको अमरोहा द्वारा दानेदार उर्वरकों से होने वाली समस्त बढ़ रही बीमारियां और ज्यादा लागत पर चर्चा करते हुए नैनो उर्वरकों पर जोर दिया उन्होंने बताया कि यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से दिल से जुड़ी समस्याओं, वी पी की समस्या ओर कैंसर जैसी भयंकर बीमारी बढ़ रही है

Nano Urea:किसान नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का अधिक उपयोग करें सब्सिडी वाले यूरिया का अधिक इस्तेमाल बर्दास्त नहीं-डॉ. मनसुख मांडविया

वहीं डीएपी और एन. पी. के. का संतुलित मात्रा से ज्यादा प्रयोग करने पर लागत ज्यादा आती है और भूमि में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता हैं दानेदार उर्वरकों की संतुलित मात्रा प्रयोग करने को किसानों से अनुरोध किया और स्वदेशी तकनीकी द्वारा निर्मित नैनो उर्वरकों की उचित प्रयोग विधि बताई गई उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यही भविष्य होगा और हम सभी किसान भाइयों को अपनाना होगा

नैनो डीएपी Nano DAP से हम बीजोपचार जैसे गेहूं में 5 से 10 Ml प्रति किलो और गन्ने में भी 5 से 10 Ml प्रति लीटर के हिसाब से गन्ने के बीज पर छिड़काव करे और पत्तियों पर भी इसका इस्तेमाल करें

IFFCO द्वारा कृषि विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, Pesticide का सीमित मात्रा में करें प्रयोग

भूमि सुधारक और खेती के लिए अनोखा वरदान जैव तरल उर्वरक NPK कंसोर्टिया के बारे में बताते हुए इफको के सभी उत्पादों पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही खाद तो खाद बीमा भी साथ योजना पर चर्चा की वहीं गन्ना समिति हसनपुर से राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक श्री शिव शंकर जी द्वारा ट्राईकोडर्मा के बारे में विस्तार से बताते हुए गन्ने की बुआई की विधि और उसमें लगने वाली समस्त बीमारियों और उनके निदान पर चर्चा की और गन्ना समिति द्वारा इफको के उत्पादों पर दी जाने वाली सब्सिडी बताते हुए किसानों को बारीकी से समझाया

सभा में अवधेश गोस्वामी शिव शंकर जी सचिन कुमार जी ओर संजय सिंह लखमीचंद लवीश यादव और समस्त किसान भाई मौजूद रहें

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply