अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आगमन को लेकर तैयारीयाँ तेज़, सेक्टर संयोजकों ने भाग लिया

On: July 13, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के 14 जुलाई को जोया स्थित शुभांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रस्तावित आगमन को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में हसनपुर विधानसभा के चारों मंडलों हसनपुर, आदमपुर, उझारी और रुखालू के सेक्टर संयोजकों ने भाग लिया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सेक्टर संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मयंक अग्रवाल, हेमराज सैनी, राजीव गोयल, कल्याण सिंह सैनी, हुकुम सिंह खड़गवंशी, अंकुर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता और देवेंद्र धौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा चारों मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों ने भी बैठक में सहभागिता करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply