अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-गंगा स्नान के दौरान हसनपुर के दो किशोर डूबे, तलाश जारी

On: June 9, 2026 9:14 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांकेवाली डगरौली के दो किशोर सोमवार को बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर (तहसील स्याना) स्थित मां गंगा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गए। घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमला और गोताखोरों की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसनपुर के ग्राम डांकेवाली डगरौली निवासी जसपाल (17 वर्ष) पुत्र श्री छतर सिंह और मनोज (17 वर्ष) पुत्र श्री हरपाल सिंह अन्य लोगों के साथ बुलंदशहर के भगवानपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। गंगा में स्नान करते समय अचानक दोनों किशोर गहरे पानी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आने के कारण लापता हो गए।

साथ मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी तुरंत भगवानपुर गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद बुलंदशहर और स्याना तहसील के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति का जायजा लिया।

लापता युवकों की शीघ्र खोजबीन के लिए प्रशासन को सभी उपलब्ध अत्याधुनिक संसाधनों और पीएसी/फ्लड यूनिट का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद घड़ी में सरकार और हम पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक (हसनपुर)विपदा की इस घड़ी में विधायक खड़गवंशी ने दोनों किशोरों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना देते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, वे धैर्य बनाए रखें।

थाना नरसेना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में गोताखोरों की कई टीमें स्टीमर और नावों के जरिए गंगा की लहरों में दोनों किशोरों की तलाश कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी था और आस-पास के घाटों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस घटना के बाद से दोनों किशोरों के गांव डांकेवाली डगरौली में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण उनके सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply