अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news-तीन दिवसीय कृषि मेले एवं सघन खेत बचाओ अभियान अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

On: June 18, 2026 6:36 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

amroha news-अमरोहा। विकास भवन परिसर अमरोहा में भारत सरकार के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता, गोष्ठी तथा नमामि गंगे योजना अन्तर्गत 3 दिवसीय कृषि मेले एवं सघन खेत बचाओ अभियान अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश मंत्री भाजपा बसंत त्यागी जी, माननीय शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो जी, माननीय विधायक राजीव तरारा जी, उदयगिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ द्वारा किया गया। शासन के दिए गए निर्देशों के क्रम में उक्त कार्यक्रम विकास भवन परिसर में आगामी तीन दिनों तक चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रचार प्रसार के स्टॉल लगाई गए हैं, जिसमें कृषि विभाग के प्राकृतिक खेती से संबंधित एफपीओ तथा जनपद के कृषकों के जैविक उत्पाद के स्टाल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी मिश्रा सहित परियोजना निदेशक अमरोहा, जिला उद्यान अधिकारी अमरोहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा एवं अन्य विभागों के जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा अपने अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अमरोहा के प्रभारी अधिकारी एके मिश्रा सहित डॉक्टर शीशपाल सिंह एवं डॉ अमित तोमर एवं प्राकृतिक खेती के जनपद अमरोहा के प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र त्यागी एवं प्रखंड बायो एनर्जी की डायरेक्टर हितेश चौधरी द्वारा भी कृषकों को प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में बताया गया।

माननीय शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लों द्वारा वर्तमान सरकार की नीतियों के बारे में कृषकों को बताते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए आह्वान किया गया तथा प्राकृतिक उत्पादों से मानवीय जीवन पर होने वाले लाभ के बारे में उपस्थित कृषकों को बताया गया।

इसी प्रकार माननीय विधायक धनौरा, राजीव तरारा द्वारा भी कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा इसके लाभों के संबंध में अवगत कराया गया।

माननीय जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उदयगिरी गोस्वामी जी द्वारा भी कृषकों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया।

प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर एवं प्रगतिशील कृषक सुरेन्द्र त्यागी द्वारा बताया गया कि कि प्रकार उन्होंने प्राकृतिक खेती से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है तथा किस प्रकार वह अनेक जगहों पर जाकर जनपद का नाम प्राकृतिक खेती में चमका रहे हैं तथा उपस्थित कृषकों को यह भी बताया कि वह प्राकृतिक खेती अपनाकर किस प्रकार अपना उत्पादन बढ़ा सकते हैं तथा अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमरोहा महेंद्रपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमरोहा मनोज कुमार ने भी कृषकों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में मनोज कुमार जिला कृषि अधिकारी अमरोहा द्वारा प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जनपदीय खरीफ गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यकार्य मैं उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply