Amroha News-अमरोहा : सुशासन को समर्पित मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीय की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा लगाई गई ‘विकास प्रदर्शनी’ का फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष उदयागिरि गोस्वामी , मा0 शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो जी, मा0 विधायक धनौरा राजीव तरारा जी, भाजपा के जनपद प्रभारी बसन्त त्यागी जी और जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड और मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा ‘विकास प्रदर्शनी’ व जनपद के विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित शहद खरीदकर प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक किट और डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी डा0 नितिन गौड़ के निर्देश पर जनपद की विकासपरक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों यथा-कृषि, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना, खादी ग्रामोद्योग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन, पीएम नेडा सूर्यघर, कौशल विकास/आई0टी0आई0, उद्योग विभाग, एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओ द्वारा स्वनिर्मित उत्पाद से सम्बन्धित सामाग्रियो का प्रदर्शनी में अपनी-अपनी योजनाओ से सम्बन्धित प्रचार प्रसार हेतु सामाग्रिया लगाई गई थी, जिसका उपस्थिति अतिथियों द्वारा एक-एक स्टाल का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में लगाइ गई सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर मा0 जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित आमजनन द्वारा सेल्फी ली गई।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ के तत्वाधान में विकास प्रदर्शनी प्रमुख रूप से आकर्षण का केन्द्र रही। मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी सराहना करते हुए कहा कि जनपद के लोगों को इस प्रदर्शनी के अवलोकन से योजनाओ के बारे में जानकारी व योजनाओ के उपलब्धियो के जन जागरूकता में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से श्री राम जन्म भूमि, काशी विश्वनाथ कारीडोर, महाकुम्भ 2025, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, नारी शक्ति उत्थान, उन्नत किसान समृद्ध प्रदेश, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा आवास एवं शिक्षा आजीविका के साधन यातायात कनेक्टिीविटी यथा-फोर लेन व एक्सप्रेस वे रोड सहित सभी योजनाओ पर आधारित चित्र व फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसी प्रकार प्रदेश सरकार की योजनाओ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना सहायता, पेंशन योजनाओ सहित प्रदेश में यातायात कनेक्टिविटी पुलिस निर्माण के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अमरोहा में कराए गए कार्याे में गंगा एक्सप्रेस वे, पुलिस लाईन, जिला सैनिक कल्याण विभाग का नया परिसर, मैंगो पैक्ड हाउस आदि सहित अन्य योजनाओ पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 12 वर्षाे और प्रदेश सरके की 09 वर्षों की उपलब्धियो के साथ विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होनें कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार राजधर्म का पालन करते हुये विकास के नये आयाम लिख रही है। कहा कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उपस्थित सभी ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, पी0डी0डी0आर0डी0ए0 अम्बरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी मो0 दानिश सहित मा0 अन्य जनप्रतिनधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

