अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर मंडी समिति में भाकियू (अराजनीतिक) की बैठक, किसानों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

On: June 15, 2026 8:47 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद के हसनपुर मंडी समिति परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृपाल सिंह ने की, जबकि संचालन किशनपाल सिंह द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान किसानों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि खतौनियों में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियां अभी तक ठीक नहीं हो पाई हैं। इसके चलते उनकी ‘फार्मर आईडी’ (पंजीकरण) नहीं बन पा रही है, जिससे उन्हें समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें आवश्यकता के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही बिजली विभाग द्वारा भेजे जा रहे बिलों में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर भी नाराजगी जताई गई और इन्हें शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की गई।

बैठक में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र उपभोक्ताओं को जोड़ने तथा क्षेत्र की जर्जर और टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई गई। इसके अलावा बदलते मौसम को देखते हुए पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने की अपील की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह, नौबहार सिंह, चौधरी मदन सिंह, हैप्पी त्यागी, सचिन चौहान, वेद प्रकाश, रिंकू सिंह, कुंदन सिंह, बालमुकुंद, अजय पाल सिंह, कृपाल सिंह, मंगल सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply