अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, रहरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित

On: June 11, 2026 8:58 PM
Follow Us:
asp amroha
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। रहरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि मामले में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तीन दिन पूर्व रहरा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद की गई। आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने बच्ची को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही आरोपी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई थी।हालांकि, मामले में शुरुआती स्तर पर लापरवाही की शिकायतें सामने आईं, जो उच्च अधिकारियों तक पहुंचीं। डीआईजी स्तर तक मामला पहुंचने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी पर कार्रवाई कर दी।सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की गई, जिसके बाद दो सिपाहियों को निलंबित किया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्र के कुछ अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात सामने आ रही है।
फिलहाल, एसपी ने बछरायूं थाने में तैनात रहे दरोगा अमित तोमर को रहरा थाने भेजा है, लेकिन अभी तक किसी को औपचारिक रूप से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
एसपी लखन सिंह यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply