अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amritsar : गोल्डन टेंपल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मची सनसनी

On: July 15, 2025 9:14 PM
Follow Us:
Amritsar
---Advertisement---

Amritsar – पंजाब में दरबार साहिब को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। जिसमें दावा किया गया है कि पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे।

Amritsar Police ने बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

वहीं, मौके पर जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंच गया है। इस धमकी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। आर्मी और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को मेल पर ही गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई है कि गोल्डन टेंपल को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये जो धमकी दे रहे हैं, वे सिर्फ गोल्डन टेंपल की बात नहीं करते, वे सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों को उड़ाने की बात भी कर रहे हैं। ये इंसान जो धमकी दे रहे हैं, उनका कोई धर्म नहीं होता।

Amritsar एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई 

ये लोगों में डर की भावना पैदा करने के लिए ऐसा करते हैं। सचिव ने कहा कि संगत पहले की तरह ही माथा टेकने आ रही है। गुरुघर में कीर्तन सुन रहे हैं। संगत से विनती है कि ये गुरुओं का दर है और यहां ऐसा सोचना भी पाप है। जिसने भी ये धमकी दी है, ये सरकारों का काम है कि वे उसे ट्रेस करे और सख्त से सख्त सजा दे। ये पुलिस प्रशासन और केंद्र का भी काम है कि इन्हें पकड़ा जाना चाहिए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply