अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AISSEE 2025 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, 5 अप्रैल को होगा एग्जाम, ऐसे चेक करें शेड्यूल

On: February 4, 2025 7:14 PM
Follow Us:
AISSEE 2025
---Advertisement---

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2025 की तिथि घोषित कर दी है। एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 6 और 9वीं में दाखिले के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में OMR शीट के माध्यम से ली जाएगी। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

AISSEE 2025 :सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि नजदीक

 

 

 

 

 

 

 

AISSEE 2025 सैन्य स्कूलों में कुल 33 स्कूलों में प्रवेश

देश भर में वर्तमान में कुल 33 सैनिक स्कूल स्थित हैं, जहां कक्षा 6 और 9वीं में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र काउंसलिंग में शामिल होंगे और उनकी रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें AISSEE 2025 एग्जाम शेड्यूल

-आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए sainik school entrance exam 2025 schedule के लिंक पर क्लिक करें।
-एग्जाम शेड्यूल का PDF आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
-अंत में चेक कर और प्रिंट निकाल कर रख लें।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!