अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकी गुरपतवंत पन्नू की धमकी के बाद CM Mann ने बदला 26 जनवरी का प्रोग्राम

On: January 23, 2025 7:32 PM
Follow Us:
After threat from terrorist Gurpatwant Pannu, CM Mann changed the program of January 26, will not hoist the tricolor
---Advertisement---

चंडीगढ़- खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के CM Mann को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद सीएम भगवंत मान के गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम को लेकर बदलाव कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अब CM Mann फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे। इस बात की पुष्टि फरीदकोट के डीसी विनीत कुमार ने की है। जिसके बाद अब फरीदकोट में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल तिरंगा फहराएंगे।
पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि CM Mann का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। उसे भी बम से उड़ा देंगे। पन्नू ने कहा कि भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराने वाले हैं। यहां उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। पन्नू ने कहा कि किसान आंदोलन में बैठे युवाओं को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर जिलों में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच सके। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश मिलेगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।

 

CM Mann ने दिल्ली में किया रोड शो, लोगों से की ‘आप’ उम्मीदवारों को जिताने की अपील

 

 

 

 

 

 

 

 

तीन दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को CM Mann पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट किया था। एजेंसियों को इनपुट मिला है कि यह हमला टिफिन, ड्रोन या महिला मानव बम के साथ किया जा सकता है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह पर की गई कार्रवाई की वजह से भी मुख्यमंत्री अलगाववादी संगठनों के निशाने पर हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!